धारावी में तेज रफ्तार टैंकर का भयंकर हादसा, सड़क किनारे खड़ी 6 गाड़ियां खाई में गिरीं
मुंबई के धारावी इलाके से एक भयानक हादसा सामने आया है. यहां सड़क किनारे 6 कारें खड़ी थी. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बेकाबू टैंकर ने सभी गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे सभी गाड़ियां खाई में गिर गईं. फिलहाल घटना को लेकर अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसी के साथ फायर बिग्रेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.
धारावी में तेज रफ्तार टैंकर ने सड़क किनारे खड़ी 6 गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद सभी गाड़ियां खाई में गिर गईं. इस हादसे में फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. यह हादसा सुबह 6 बजे हुआ है. दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ियों के मालिक रात में गाडियां सड़क किनारे पार्क करके अपने घर चले गए थे. सुबह-सुबह तेज रफ्तार बेकाबू टैंकर ने गाड़ियों को टक्कर मार दी.
टक्कर लगते ही सभी गाड़ियां खाई में बने नाले में गिर गई. घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों का लोगों का कहना है कि हादसा बहुत ही भयंकर था. तेज रफ्तार टैंकर तेजी से आया और उसने गाड़ियों को टक्कर मार दी. घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने टैंकर के ड्राइवर को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस ने घटना के तुरंत बाद मौके पर फायर बिग्रेड की टीम बुलाया.
इस हादसे में 6 गाड़ियां छतिग्रस्त हुई है. नाले में तैर रही सभी गाड़ियों को निकालने के लिए पुलिस की टीमें लग गई है. इस हादसे को लेकर सबसे अच्छी बात यह है कि हादसे के दौरान छतिग्रस्त गाड़ियों में कोई भी मौजूद नहीं था. इसलिए इस हादसे में किसी के घायल होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है.
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने