यूनियन कार्बाइड कचरे के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, 2 युवकों ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
इंदौर/धार: मध्य प्रदेश के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने के खिलाफ आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है, जहां प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया है. इसी बीच कुछ लोगों ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की है. जानकारी के मुताबिक पीथमपुर बस स्टैंड पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, जिसके बाद जैसे ही उन्होंने आत्मदाह किया, पुलिस और अन्य सुरक्षा दलों ने आनन-फानन में आग बुझाई और युवकों को तितर-बितर किया।
मामला इस प्रकार है
करीब 40 साल बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर लाया गया है, जहां अब इसे पीथमपुर की रामकी कंपनी में नष्ट किया जाएगा. वहीं, पीथमपुर में इस कचरे को नष्ट किए जाने पर लोगों ने आपत्ति जताई है, जहां इसे लेकर लगातार विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है. पीथमपुर में कचरा जलाने के खिलाफ युवाओं द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में युवा विरोध प्रदर्शन के लिए बस स्टैंड पर बैठे हैं।
इन युवाओं की मांग है कि भोपाल से आने वाले कचरे को कहीं और जलाया जाए। बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने बताया कि हम लंबे समय से ये लड़ाई लड़ रहे हैं, पिछले 4 महीने से हम सड़क पर हैं। हमने कहा कि चाहे हमारी जान चली जाए लेकिन हम इस कचरे का निपटान पीथमपुर में नहीं होने देंगे, हमारी लड़ाई ये है कि इस रामकी वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी को कहीं और ले जाया जाए, ऐसी जगह जहां कई किलोमीटर तक कोई रिहायशी इलाका न हो।
युवाओं ने कहा कि औद्योगिक कचरे की वजह से पीथमपुर में पहले ही फसलें खराब हो रही हैं और अगर अब इस कचरे का निपटान यहां किया गया तो पीथमपुर की फसलें ही नहीं बल्कि पेड़ भी खराब हो जाएंगे।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने