महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को धमकी देने वाले पर FIR दर्ज
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को धमकी देने के आरोप में ठाणे के एक शख्स पर एफआईआर दर्ज की गई है। ठाणे पुलिस ने कहा कि उसे 26 वर्षीय इस आरोपी के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।
आरोपी की तलाश जारी
वरिष्ठ इंस्पेक्टर गुलजारीलाल फड़तारे ने बताया कि ठाणे शहर के वरली पाड़ा निवासी हितेश धेंदे नामक आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपमुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने पर केस
सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने पर ये केस हुआ। अधिकारी ने बताया कि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 133 (गंभीर उकसावे के अलावा किसी अन्य कारण से किसी व्यक्ति का अपमान करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 351 (1) (आपराधिक धमकी) और 356 (2) (मानहानि) के तहत व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच की जा रही है।
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
NEET मुद्दे पर सियासत तेज, प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, संविदा शिक्षक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
वृद्धावस्था पेंशन मिलने से खत्म नहीं होगी मां की निर्भरता, बेटे की जिम्मेदारी पर बड़ा फैसला
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड घोषित, बड़ा नाम गायब