प्रेमिका ने पति, भाई के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी को ब्लैकमेल कर ऐंठे 12 लाख
भोपाल। पुराने शहर के शाहजहॉनाबाद इलाके में प्रेमिका द्वारा शादी के बाद पूर्व प्रेमी को ब्लैकमेल कर लाखो की रकम ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला की करतूत में उसका पति और भाई भी शामिल थे। तीनो ने फरियादी को ब्लैकमेल कर उससे 12 लाख की रकम ऐंठ ली। अब आरोपी उससे इससे अधिक रकम की डिमांड कर रहे थे, जिससे परेशान होकर फरियादी पुलिस के पास जा पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी का काम करने वाले फरियादी ने पुलिस को बताया कि पूर्व में उनका आरोपी महिला नूरजहां से नजदीकियां थी। बाद में महिला की शादी अन्य व्यक्ति से हो गई लेकिन इसके बाद भी वो लगातार उनके संपर्क में बनी रही। फरियादी की कुछ पुरानी पर्सनल तस्वीरें महिला के पास थी। बीते समय वह इन तस्वीरो के आधार र अपने पति और भाई के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल करने लगी। तीनो ने उसे बदनाम करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर करीब 12 लाख की रकम ऐंठ ली थी। इसके बाद तीनो ने इससे अधिक रकम देने की मांग की। ब्लेकमेंलिग से तंग आकर फरियादी पुलिस के पास पहुंचा और लिखित शिकायत कर दी। पुलिस का कहना है, कि महिला उसके भाई और पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जॉच करने के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज