लखीसराय में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत, एक घायल
लखीसराय: लखीसराय में हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है. एक रेल पटरी को पार करते समय हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीनों महिलाओं की मौत हो गई. मरने वाली महिलाएं सगी बहने थीं. वहीं इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लखीसराय जिले के चानन के शहीद जितेंद्र हाल्ट के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे में मृत और घायल चारों महिलाएं सगी बहने हैं.
जानकारी के मुताबिक, चारों बहनें एक पैसेंजर ट्रेन से उतर कर ट्रैक को पार कर रही थीं. उसी दौरान दूसरे ट्रैक पर तेज रफ्तार हमसफर एक्सप्रेस आ गई. महिलाएं ट्रेन को देख नहीं पाईं और ट्रेन की चपेट में आ गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव 15 से 20 फीट की दूरी तक ट्रैक पर बिखर गए.
ब्रह्मभोज के लिए जा रही थीं महिलाएं
मृतकों में पिपरिया की निवासी संसर देवी, पीरगौरा की रहने वाली चंपा देवी, तथा पीरगौरा की ही निवासी राधा देवी शामिल हैं. वहीं एक बहन हादसे में बच गई, लेकिन गंभीर रूप से घायल है. घायल महिला के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है. सभी बहनें अपने बड़े बहनोई साधु मंडल के भाई शंभू मंडल के ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए गोपालपुर गांव जा रही थीं. इसी दौरान यह हादसा हो गया.
घटनास्थल पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद हडकंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह