दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जल्द आ सकती है बीजेपी की दूसरी सूची
नई दिल्ली। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार सुबह भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई, इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में दिल्ली चुनाव के शेष सीटों पर उम्मीदवारों पर चर्चा हुई। पार्टी जल्द ही करीब 30 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। बताया जा रहा हैं कि कालकाजी से रमेश बिधूड़ी का टिकट बदला जा सकता है। उनके विवादित बयानों को देखकर पार्टी ने यह कदम उठाने का फैसला किया है। बीजेपी मीनाक्षी लेखी को भी उम्मीदवार बना सकती है।
4 जनवरी को जारी बीजेपी की पहली सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इनमें से 7 नेता आप और कांग्रेस से भाजपा में आए थे। 13 उम्मीदवारों को फिर से मौका दिया गया, जबकि 16 उम्मीदवारों के टिकट बदले गए। गांधीनगर सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया गया, जिससे मौजूदा विधायक अनिल बाजपेई का टिकट कटा गया है। भाजपा नेतृत्व चुनाव में सटीक उम्मीदवार चयन और संगठन की मजबूती पर जोर दे रहा है। पार्टी, आप और कांग्रेस के खिलाफ कड़े मुकाबले की तैयारी कर रही है।
सियासी समीकरण: दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आप के साथ भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा जहां राष्ट्रीय नेतृत्व और आक्रामक चुनाव प्रचार पर भरोसा कर रही है, वहीं आप अपनी सरकार की उपलब्धियों को भुनाने की कोशिश करेगी।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह