चाइनीज मांझे से गला कटने पर छात्र की मौत, मोटरसाइकिल चला रहा था छात्र
इंदौर: मध्य प्रदेश के कई जिलों में चाइनीज मांझे की वजह से गंभीर हादसे हो चुके हैं। मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाते समय युवा हादसों का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला इंदौर जिले से सामने आया है। चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की है।
बाइक पर गैस सिलेंडर लेने जा रहा था युवक
जानकारी के मुताबिक, इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र का रहने वाला हिमांशु मंगलवार शाम अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर गैस सिलेंडर लेने जा रहा था। तभी वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मृतक हिमांशु महू के भैरूलाल पाटीदार कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने मीडिया को बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिस मांझे की वजह से मौत हुई, वह टूट रहा है। ऐसे में यह दावा नहीं किया जा सकता कि यह चाइनीज मांझा था।
इससे पहले भी हो चुकी हैं मौतें
मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई इस घटना से पहले भी जबलपुर, बैतूल और धार जिले में युवा इसकी चपेट में आ चुके हैं। बैतूल में चाइनीज मांझे की वजह से एक डॉक्टर की नाक कट गई थी। वहीं, धार में एक युवक की गर्दन में चाइनीज मांझे की वजह से 7 इंच गहरा घाव हो गया। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
प्राइवेट आइलैंड पर जेफ्री एपस्टीन का बड़ा खुलासा, मस्जिद निर्माण का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
नशे पर बड़ा वार: 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट