बेटी को मारने का नहीं कोई गम, जो किया सही किया- हत्यारे पीता के बोल
ग्वालियर: पुलिस के सामने बेटी की हत्या करने वाले पिता का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। हत्यारा कह रहा है कि उसने जो भी किया सही किया। वह अपनी बेटी की शादी उस लड़के से नहीं कर सकता था, जिससे वह शादी करना चाहती थी। इसलिए उसने उसे मार डाला। ऑनर किलिंग में शामिल हत्यारे के भतीजे को बुधवार को रायरू (मुरैना) से पकड़ा गया। दोनों हत्यारों को दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। मंगलवार को आदर्श नगर (पिटोन पार्क) में तनु गुर्जर (20) की उसके पिता महेश गुर्जर और चचेरे भाई राहुल ने बंदूक और पिस्टल से चार गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। तनु की चार दिन बाद शादी होनी थी। महेश ने उसकी शादी एयरफोर्स में तैनात हवलदार से तय कर दी थी। लेकिन तनु पिनाहट (आगरा) निवासी भीष्म उर्फ विक्की से प्रेम करती थी।
उसने पिता की मर्जी से शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर महेश के घर में विवाद चल रहा था। मंगलवार को तनु ने एक वीडियो वायरल कर अपनी परेशानी भी बताई थी। यह देख महाराजपुरा पुलिस महेश के घर पहुंची और चार घंटे तक महेश और तनु की काउंसलिंग की। पुलिस की मौजूदगी में महेश और उसके भतीजे ने तनु को गोली मार दी।
पुलिस को बताया कि यह परिवार की शान थी
महेश को अपनी बेटी को अपने हाथों से मारने का कोई अफसोस नहीं है। पूछताछ में वह गर्व के साथ कह रहा है कि तनु अपनी पसंद के लड़के (भीष्म) से शादी नहीं कर सकती थी। इससे परिवार की शान खत्म हो जाती। तनु को काफी समझाया गया, पहले तो वह मान गई थी। अब वह अपनी पसंद के लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इसलिए उसे मारना पड़ा।
उसे इतनी हिम्मत कैसे मिली
महेश को जानने वाले लोग कहते हैं कि महेश ने ही तनु की हत्या की है। लेकिन उसे हत्या करने की हिम्मत देने वाला पर्दे के पीछे है। क्योंकि महेश अकेले इतना बड़ा अपराध नहीं कर सकता। तनु को मारने की योजना थी। इसलिए महेश और उसके भतीजे राहुल ने हथियारों का इंतजाम भी कर लिया था।
पड़ोस के रिश्ते प्रतिष्ठा में रोड़ा बने हुए थे
आदर्श नगर में रहने वाले लोगों का कहना है कि तनु जिस लड़के से शादी करना चाहती थी, उसकी बहन की ससुराल आदर्श नगर में महेश के घर के पास ही है। महेश की नजर में उसकी बेटी का उस परिवार से रिश्ता प्रतिष्ठा के खिलाफ था।
हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
हत्या में शामिल दूसरे आरोपी और मृतका के चचेरे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल नहीं मिली है। मृतका के पिता समेत दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव