मप्र हाईकोर्ट ने स्वतंत्र प्रभार मंत्री समेत 5 अन्य को भेजा नोटिस, फर्जी जाति प्रमाण पत्र होने का आरोप
राजगढ़: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल को नोटिस भेजा है. मंत्री टेटवाल को यह नोटिस उनके जाति प्रमाण पत्र को लेकर भेजा गया है. मंत्री के अलावा प्रमुख सचिव, अनुसूचित जाति आयुक्त, एसपी राजगढ़ और जांच समिति भोपाल के अध्यक्ष को भी नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब मांगा गया है. मंत्री गौतम टेटवाल पर आरोप है कि वे ओबीसी में आने वाली जीनगर जाति से हैं, लेकिन उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अनुसूचित जाति का फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया था।
हालांकि इस मामले में जांच समिति ने पहले मंत्री को क्लीन चिट दे दी थी. तब याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि समिति ने जल्दबाजी में फैसला सुनाया. इसी आधार पर हाई कोर्ट में फिर से याचिका दायर की गई. हाई कोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार कर सभी से जवाब मांगा है।
6 महीने पहले दायर की गई थी याचिका
पिछले साल जुलाई में मंत्री गौतम टेटवाल के जाति प्रमाण पत्र को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच में याचिका दायर की गई थी. आपको बता दें कि राजगढ़ की सारंगपुर विधानसभा सीट एससी के लिए आरक्षित है। नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। सारंगपुर सीट पर टेटवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी काला महेश मालवीय को 23,054 वोटों से हराया था। इसके बाद जितेंद्र कुमार मालवीय ने इंदौर खंडपीठ में टेटवाल के खिलाफ याचिका दायर की थी।
जितेंद्र कुमार राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। याचिका में मंत्री पर धोखाधड़ी कर एससी के अंतर्गत आने वाले मोची समुदाय का जाति प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया गया था। याचिका के जरिए कोर्ट से मांग की गई थी कि मंत्री टेटवाल से जुड़े सभी रिकॉर्ड तलब किए जाएं और उनके जाति प्रमाण पत्र की जांच कराई जाए।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव