मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रदेश में ई-ऑफिस लागू करने वाली पहली कंपनी
भोपाल : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने समूचे कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत कॉर्पोरेट से लेकर मैदानी दफ्तरों में ई-ऑफिस प्रणाली से काम करना पांच वर्ष पूर्व शुरू किया था। अब ई ऑफिस प्रणाली की सफलता के पांच वर्ष पूर्ण हो गए हैं। ई-ऑफिस प्रणाली से उपभोक्ताओं के कार्य जल्दी निपट रहे हैं और कार्यालयीन कार्य में समय की बचत हो रही है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दो दर्जन से भी अधिक आईटी के ऐसे अनुप्रयोग लागू किये हैं जो कि देश के पॉवर सेक्टर में एक मिसाल हैं। कंपनी द्वारा बनाए गए ई-अनुप्रयोगों में उच्चदाब से लेकर निम्नदाब, कृषि उपभोक्ता, गैर घरेलू उपभोक्ता एवं अन्य श्रेणी के सभी उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है।
कंपनी ने उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन बिल भुगतान, बिजली कनेक्शन, शिकायत एवं समाधान के लिए सरल संयोजन पोर्टल, (पीओएस) मशीन, इंस्टेन्ट बिलिंग सिस्टम, क्वालिटी कंट्रोल पोर्टल, UPAY एप, मेन्टीनेन्स एप,सेल्फ मीटर रीडिंग, क्यूआर कोड से भुगतान, नाम परिवर्तन, लोड बढाने का आवेदन, चैटबॉट सुविधा, ई-केवायसी, बिजली चोरी की आनलाइन गुप्त सूचना की सुविधा के लिये इनफार्मर स्कीम एवं इन्टरप्राईसेस रिसॉर्सेस प्लानिंग जैसे अनेक अनुप्रयोग लागू किए हैं। इसका उपभोक्ता और कंपनी को निरन्तर लाभ मिल रहा है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के ऑफिस की कार्यप्रणाली को परम्परागत फाइल वर्क्स से ई-ऑफिस प्रणाली की तरफ समग्र रूप से शिफ्ट कर दिया गया है। कंपनी के आईटी विभाग और नेशनल इंफॉरमेटिक्स सेन्टर की सहायता से ई-ऑफिस प्रणाली सफलतापूर्वक कार्य कर रही है। कॉर्पोरेट कार्यालय के सभी अनुभागों सहित क्षेत्रीय, वृत्त ,संभाग आदि कार्यालयों द्वारा ई-ऑफिस से कार्य संपादित किये जा रहे हैं।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक