संजय टाइगर रिजर्व को 2253, कूनो को 43 चीतल भेजे
भोपाल । बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) से बड़ी संख्या में चीतलों की शिफ्टिंग की जा रही है। भोपाल वन विभाग मुख्यालय से अनुमति के बाद संजय टाइगर रिजर्व और कूनो नेशनल पार्क में चीतलों को भेजा जा रहा है। 17 जनवरी तक संजय टाइगर रिजर्व में 2253 और कूनो में 43 चीतलों को शिफ्ट किया जा चुका है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 30 हजार से अधिक स्वस्थ चीतल मौजूद हैं। यहां पर्याप्त घास के मैदान और बेहतर खाद्य व्यवस्था के कारण चीतलों का स्वास्थ्य उत्तम है। योजना के अनुसार, संजय टाइगर रिजर्व में कुल 2500 और कूनो में 50 चीतलों के शिफ्टिंग का लक्ष्य रखा गया है। बीटीआर के उपसंचालक पीके वर्मा के अनुसार, जब किसी क्षेत्र में बाघों का विस्थापन होता है या बाघों की संख्या बढऩे से चीतलों की कमी होती है तो वहां चीतल संख्या को बढ़ाने में काफी समय लगता है। इसलिए जिन पार्कों में चीतलों की अधिक संख्या होती है, वहां से दूसरे क्षेत्रों में शिफ्ट किया जाता है।
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी हिरासत में
Madhya Pradesh में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट
ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप
दिलीप जोशी और हरिहरन को मिला बड़ा सम्मान, समारोह में छाए कलाकार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पलटवार, विपक्ष को संदेश