दोस्त ने जर्बदस्ती शराब पिलाकर छात्रा को बनाया हवस का शिकार
भोपाल। मिसरोद इलाके में क्लैट की तैयारी कर छात्रा को उसके ही दोस्त ने होटल में ले जाकर पहले तो जर्बदस्ती कर शराब पिलाई फिर उसके मदहोश होने पर दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर उसकी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिये है। थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया की वह मूल रुप से यूपी की रहने वाली है, और भोपाल में रहकर क्लैट की तैयारी कर रही है। कोलार में रहने वाले कुलदीप नामक युवक से उसकी दोस्ती है। बीते दिन कुलदीप उससे मिलने के लिए आया बातचीत के बाद वह उसे घुमाने के बाद होटल में ले गया और वहां उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। इतना ही नहीं बाद में उसके नशे की हालत में होने पर कुलदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद जब पीड़िता की हालत सामान्य हुई इसके बाद उसे दोस्त की करतूत का पता चला। वह थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई, युवती के बयानों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।
CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
भारत-म्यांमार रिश्तों में मजबूती, नौसेना प्रमुख का अहम दौरा
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी हिरासत में
Madhya Pradesh में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट
ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप