जम्मू-कश्मीर के खिलाफ दूसरी पारी में भी नहीं चला रोहित शर्मा का बल्ला
Rohit Sharma: रोहित शर्मा की खराब फॉर्म उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। रणजी ट्रॉफी में भारतीय कप्तान एक बार फिर फेल हो गए हैं। मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच खेले जा रहे मैच में रोहित पहली पारी में जल्दी आउट हो गए थे। उम्मीद थी कि दूसरी पारी में वह कमाल करेंगे, लेकिन इस पारी में उनका बल्ला खामोश ही रहा। रोहित ने दूसरी पारी की जिस तरह से शुरुआत की थी उससे लगा था कि वह एक बड़ा पारी खेल सकते हैं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस पारी में रोहित के लिए एक अच्छी बात सिर्फ यही रही कि वह दोहरे अंक में पहुंच सके।
रोहित-यशस्वी की 54 रन की साझेदारी
यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने आए रोहित ने टीम को मजबूत किया। दोनों ने मिलकर 54 रन जोड़े और इसी स्कोर पर वह पवेलियन लौट लिए। युद्धवीर सिंह की गेंद पर अबिद मुश्ताक ने उनका कैच लपका। रोहित ने 35 गेंदों का सामना कर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेड 88 का रहा। रोहित अपने टच में दिख रहे और इस दौरान उन्होंने कुछ खूबसूरत शॉट्स लगाए।
31 रन बनाकर पवेलियन लौटे
हालांकि, उनकी पारी ज्यादा देर चल नहीं सकी। अच्छी शुरुआत को रोहित बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और इस तरह उनकी आठ साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी फीकी रही। पहली पारी में रोहित के बल्ले से सिर्फ तीन रन ही निकले थे। यानी इस मैच में भारतीय कप्तान के बल्ले से सिर्फ 31 रन ही निकले।
यशस्वी और हार्दिक तामोर सस्ते में आउट
रोहित के आउट होने के बाद मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। यशस्वी जायसवाल भी ज्यादा देर टिक नहीं सके उन्हें भी युद्धवीर ने अपना शिकार बनाया। यशस्वी से पहले हार्दिक तामोर उमर नजीर का शिकार बन गए थे। उन्होंने एक रन ही बनाया। वहीं यशस्वी ने 51 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली। श्रेयस अय्यर 17 रन ही बना सके। शिवम दुबे खाता तक नहीं खोल पाए।
जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज