20 वर्षीय रेप पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में मिले सर्जिकल ब्लेड और पत्थर, हैरान रह गई पुलिस
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी में 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवती मंगलवार देर रात रेलवे स्टेशन पर मिली थी। युवती की प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक में लिपटे पत्थर और सर्जिकल ब्लेड मिले थे।
भले ही पुलिस ने ऑटो रिक्शा ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ से पता चलता है कि इस कहानी में और भी कुछ है; पुलिस का मानना है कि युवती ने खुद ही अपने शरीर में ये वस्तुएं डाली थीं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती अपने परिवार के साथ मुंबई महानगर क्षेत्र के अंतर्गत नालासोपारा में रहती है। दुष्कर्म के बाद उसने अपने माता-पिता की डांट और पिटाई से बचने के लिए अपने शरीर में पत्थर और ब्लेड घुसा लिया था।
पुलिस के अनुसार युवती और ऑटो-रिक्शा चालक एक साथ अर्नाला बीच पर गए थे, जो उसके घर से करीब 12 किलोमीटर दूर है। उन्होंने वहां रात बिताने की योजना बनाई थी। चूंकि उनके पास वैध पहचान पत्र नहीं था, इसलिए उन्हें होटल में कमरा नहीं मिल सका और इसलिए उन्हें समुद्र तट पर रात बितानी पड़ी। पुलिस का मानना है कि तभी लड़की के साथ ऑटो ड्राइवर ने यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस ने जानकारी दी कि युवती किसी तरह नालासोपारा रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में सफल रही, लेकिन घर लौटने के डर से घबराकर, रात बाहर बिताने और दुष्कर्म की घटना से डरकर एक सर्जिकल चाकू खरीदा और उसे अपनी प्राइवेट पार्ट में डाल लिया। जब उसे दर्द महसूस हुआ और रक्तस्राव हुआ उसने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
युवती ने पुलिस के सामने दावा कि था कि वह एक अनाथ है और अपने चाचा की देखरेख में वाराणसी में रहती है, और दोनों रविवार को मुंबई आए थे। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी उन्होंने अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के दो मामले निर्मल नगर और शिवाजी नगर मे दर्ज करवा चुके हैं। पुलिस का यह भी मानना है कि महिला को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हैं।
जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज