उज्जैन से बीजेपी विधायक सतीश के भाई मंगल ने जमीन विवाद को लेकर अपने बेटे की हत्या की
उज्जैन से भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बेटे को 12 बोर की बंदूक से दो गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना माकड़ौन में सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है।
माकड़ौन तहसील के सुचाई गांव में मंगल मालवीय का बेटे अरविंद मालवीय (30) से जमीन और किराना दुकान के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी इतनी बढ़ी कि गुस्से में मंगल ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे अरविंद को गोली मार दी। एक गोली सिर और दूसरी छाती पर लगने से अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। अरविंद शादीशुदा था, उसका एक बेटा है।
विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई हैं मंगल
आरोपी मंगल मालवीय पूर्व ugo विधायक नागूलाल मालवीय के बड़े बेटे और घट्टिया से भाजपा के मौजूदा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई हैं।
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित