रांची में ऑटो-रिक्शा पर लाइट खंभा गिरने से 2 महिलाओं की मौत, 5 घायल
रांची: रांची के पास मंगलवार को एक ऑटो-रिक्शा पर लाइट वाला खंभा गिरने से 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में कुल 5 लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रांची से लगभग 18 किलोमीटर दूर नगरी थाना क्षेत्र के एक टोल प्लाजा के पास हुई। नगरी थाने के प्रभारी अभिषेक राय ने कहा कि एक हाई मास्ट लाइटिंग टावर अचानक उखड़कर सड़क पर खड़े ऑटो-रिक्शा पर गिर गया, जिसमें लगभग 8 यात्री सवार थे।
टावर संबंधित अधिकारियों की लापरवाही
थाना प्रभारी राय के मुताबिक घटना में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। घटना में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए आरोप लगाया कि टावर संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण गिरा, क्योंकि यह उचित तरीके से नहीं लगाया गया था। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग और पुलिस की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच गई, वरना हादसे में हताहतों की संख्या ज्यादा हो सकती थी।
मध्य प्रदेश: राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव