भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सायबर सुरक्षा "सेफ क्लिक" अभियान के तहत किया जनसंवाद
ज़न संवाद, नुक्कड़ नाटक, रैली इत्यादि माध्यमों से आमजनों को साइबर सुरक्षा के प्रति कर रहे जागरुक
भोपाल । पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनाँक 01/02/2025 से 11/02/2025 तक सायबर अपराध के संबंध में जागरुकता हेतु चलाये जा रहे सायबर सुरक्षा सेफ क्लिक अभियान के तारतम्य में पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी के दिशा निर्देशों पर भोपाल शहर के सभी थानों में सायबर सुरक्षा "सेफ क्लिक" अभियान चलाया जा रहा हैl आज थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत सायबर सुरक्षा(सेफ क्लिक) जागरुकता अभियान के तहत आज TIT कालेज पिपलानी में सायबर सुरक्षा "सेफ क्लिक" अभियान के तारतम्य में जनसंवाद किया गया, आम जनता को चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे क्राइम की गंभीरता के बारे में समझाया गया तथा किस तरह इस स्कैम से बचना है इस बारे में भी अवेयर किया गया ।



साथ ही किसी भी अंजान मोबाइल नंबर से आए वीडियो एवं ऑडियो कॉल से होने वाले क्राइम के बारे में भी बताया गया तथा उनसे किस तरह बचाव किया जाए इस बारे में अवेयर किया गया एवं किसी के साथ सायबर फ्राड होंने पर तुरंत शिकायत करने के लिये हेल्पलाईन नं. 1930 एवं भोपाल पुलिस सायबर हैल्पलाइन नम्वर 9479990636 पर सूचित करने हेतु बताया गया। उक्त कार्यक्रम में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर श्री शैलेंद्र सिंह चौहान थाना प्रभारी श्री अनुराग लाल कॉलेज का स्टाफ स्टूडेंट समेत लगभग 500 लोग मौजूद रहे।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक