अब छात्रों को ई-मेल पर मिलेगी मार्कशीट, हुए बड़े बदलाव
भोपाल: भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए बड़ा बदलाव किया है। छात्रों को मार्कशीट के लिए कॉलेज या विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। छात्र घर बैठे अपनी ई-मेल आईडी पर मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था से न केवल छात्रों को दस्तावेज प्राप्त करने में आसानी होगी, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार हर साल 5 लाख से अधिक छात्रों को डिग्री और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज देने में 140 क्विंटल कागज की खपत होती है।
डिजिटल प्रक्रिया से इस नुकसान को रोका जा सकेगा। इस नई व्यवस्था का लाभ लेने के लिए छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरते समय अपनी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। सही ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा, क्योंकि गलत जानकारी देने पर छात्रों को अपने दस्तावेज प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है।
छात्रों को नहीं देना होगा अतिरिक्त शुल्क
बीयू प्रशासन का कहना है कि छात्रों को पढ़ाई और परीक्षा शुल्क के अलावा डिग्री के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं देना चाहिए। इसलिए अब डिग्री और अन्य दस्तावेज ई-मेल के जरिए निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
पर्यावरण को मिलेगा बड़ा लाभ
इस बदलाव का सबसे बड़ा लाभ पर्यावरण को होगा। हर साल हजारों पेड़ों को कटने से बचाया जा सकेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 140 क्विंटल कागज की खपत में कमी आने से कागज उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली ऊर्जा और पानी की भी बचत होगी। इतने कागज के लिए करीब साढ़े तीन हजार पेड़ों को काटना पड़ता है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक