मुजफ्फरपुर में नशे में स्कूल पहुंचे हेड मास्टर, विरोध करने पर कहा- "मैं छुट्टी पर हूं"
मुजफ्फरपुर: बिहार में कहने को तो शराबबंदी लागू है, लेकिन राज्य में आज भी बड़ी आसानी से शराब मिल जाते हैं. हालांकि पुलिस की कार्रवाई भी लगातार जारी है. इसके बावजूद शराब की तस्करी बंद नहीं हो रही है. ऐसा ही मामला मुजफ्फरपुर जिला के औराई प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर जगदीश से आया है, जहां स्कूल के हेडमास्टर साहब नशे में झूम रहे हैं. मास्टर जी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह एक सरकारी स्कूल के हेड मास्टर साहब नशे में टल्ली हैं. ऐसे में हेड मास्टर साहब के नशे में होने की सूचना जैसे ही लोगों को मिला कुछ लोग हेड मास्टर साहब के पास पहुंच गए और उनसे शराब पीने को लेकर जब सवाल किया गया तो हेड मास्टर साहब ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मैं तो छुट्टी पर हूं.
आरोपी शिक्षक हो गया है फरार
लोगो ने पुलिस को सूचना दिया. पुलिस के पहुंचते ही आरोपी शिक्षक स्कूल से फरार हो गए. स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी शिक्षक विद्यालय में प्रत्येक दिन शराब पीकर आते हैं. शराब के नशे में बच्चों को परेशान करते हैं. विद्यालय की व्यवस्था को पूरी तरह खराब कर रखा है. मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
शराब बेचना और पीना दोनों है गैर कानूनी
बिहार में पूर्ण शराबबंदी है बिहार में शराब बेचना और पीना दोनों गैर कानूनी है. अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस हेड मास्टर के भरोसे बच्चे को अच्छा शिक्षा प्रदान हो पाएगा. इससे पहले मीनापुर प्रखंड के धरमपुर पूर्वी इलाके स्थित मिडिल स्कूल में 26 जनवरी को नशे की हालत में तिरंगा फहराने प्रिंसिपल जा रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रिंसिपल संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक