नवादा में महिला के साथ बदमाशों ने की छेड़खानी, बचने आए परिवार पर चाकू-लाठी से हमला
नवादा: बिहार के नवादा जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को बदमाशों ने चाकू मार कर जख्मी कर दिया है. यही नहीं महिला को बचाने गए उसके बेटे अमन को भी बदमाशों ने चाकू के वार से जख्मी कर दिया. नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बालमपुर गांव की यह घटना है. महिला के साथ छेड़खानी होने पर उसे बचाने गए उसके परिवार के सदस्यों को भी मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया.
बेटा को चाकू मारकर किया जख्मी
महिला के अनुसार बदमाशों ने उनकी बेटी का हाथ तोड़ दिया, दो देवर और का सिर फोड़ दिया और सास को भी मार कर बुरी तरह से अधमरा कर दिया. पीड़ित ने बताया कि वह रात में घर के ही समीप शौच करने के लिए गई हुई थी. इतने ही देर में गांव कहीं बबलू यादव नशे में धुत आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा. जब महिला ने चिल्लाया तो उसे बचाने के लिए उसका बेटा गया, जिसे चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया.
लाठी-डंडे से किया हमला
इस दौरान जब परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो उन्हें भी मारा पीटा गया. लाठी डंडे के वार से उनका सिर फोड़ दिया गया और बेटी का हाथ तोड़ दिया. इस घटना के बाद सभी बदमाश फरार हो गए. आनन फानन की स्थिति में सभी जख्मी को नवादा सदर अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है. फिलहाल इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है. वहीं इस मामले में अभी तक किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक