OBC Reservation: सुप्रीम कोर्ट ने एमपी हाईकोर्ट में सुनवाई पर रोक लगाई, जानिए क्या कहा
इंदौर: मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC Reservation) आरक्षण को लेकर विवाद को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित याचिकाओं की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश 75 लंबित याचिकाओं में से 22 पर सुनवाई के दौरान दिया है. आपको बता दें, मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने को लेकर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में 75 याचिकाएं लंबित हैं. शुक्रवार 7 फरवरी को 22 मामलों की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सभी लंबित 75 याचिकाओं पर 14 फरवरी को सुनवाई करने का निर्देश दिया है। ओबीसी आरक्षण मामले में एडवोकेट रामेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया है कि मध्य प्रदेश सरकार ने अब तक सुप्रीम कोर्ट में 75 ट्रांसफर याचिकाएं दायर की हैं. इनमें से 13 याचिकाओं की सुनवाई पर हाईकोर्ट ने 20 जनवरी 2025 को रोक लगा दी थी।
अब सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की खंडपीठ ने इन 75 मामलों में से 9 याचिकाओं पर सुनवाई की है और नोटिस जारी कर सभी मामलों की सुनवाई 14 फरवरी 2025 तय की है। अधिवक्ता ने बताया कि इन 9 याचिकाओं पर सुनवाई के लिए विशेष उल्लेख किया गया था और आज इसकी लिस्टिंग की गई।
बता दें, मामले में अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर ने ओबीसी संगठनों और ओबीसी होल्ड अभ्यर्थियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक दर्जन से ज्यादा कैविएट (पूर्व सूचना याचिका) दायर की थी, लेकिन सरकार द्वारा याचिकाओं की कॉपी उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण इन मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी।
सरकार की रणनीति पर सवाल
मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने के मामले में सरकार की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं। हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण के खिलाफ दायर याचिकाओं को तर्कहीन मानते हुए खारिज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।लेकिन, इसके बाद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में करीब आधा सैकड़ा ट्रांसफर याचिकाएं दाखिल कर दीं और हाईकोर्ट से मामलों की सुनवाई बंद करवा दी। यहां सरकार की रणनीति संदेह के घेरे में है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में पहले से लंबित याचिकाओं की सुनवाई को लेकर सरकार ने कोई गंभीर पहल नहीं की है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक