ट्रक सड़क से उतरकर 100 मीटर नीचे खाई में गिरा, इंजन के नीचे दबने से चालक की दर्दनाक मौत
शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखाई घाट में लोहे से लदा ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक को हिस्सों में बंट गया, उसकी बॉडी और इंजन अलग-अलग हो गए हैं। इंजन के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। चालक का शव इंजन के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ है, जिसे निकालने के लिए पुलिस कड़ी मशक्कत कर रही है।
दरअसल, सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखाई घाट पर शनिवार शाम को एक हादसा हुआ। रायपुर से लोहा लोड कर आ रहा ट्रक क्रमांक एमपी 53 एच ए 8141 सड़क से उतरकर 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसे के बाद ट्रक का इंजन और बॉडी दो अलग-अलग हिस्सों में बंट गए और ट्रक चालक इंजन के नीचे बुरी तरह फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है। चालक राम प्रकाश त्रिपाठी उमरिया जिले के इंदवार का रहने वाला था। वह रायपुर से लोहा लोड कर ट्रक से शहडोल की ओर आ रहा था, तभी रास्ते में यह घटना घट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि इंजन के नीचे चालक बुरी तरह फंसा हुआ था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मौके पर जेसीबी को बुलाया गया, इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से शव को निकाला गया। पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के परिजनों को हादसे की सूचना दी और आगे की कार्रवाई शुरू की। शनिवार को ट्रक चालक का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक