तीन साल से बंद इंदौर का तारामंडल फिर खुलेगा और अब डिजिटल तकनीक से होगा संचालन, जानें पूरी जानकारी
इंदौर: पिछले तीन सालों से बंद इंदौर के ऐतिहासिक लालबाग पैलेस में स्थित तारामंडल अब फिर से शुरू होने को तैयार है। राज्य सरकार और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) लालबाग पैलेस के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं, जिसमें तारामंडल को फिर से शुरू करने की योजना भी शामिल है। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह जीर्णोद्धार परियोजना तीन साल तक चलेगी और अब तक इसका 30 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यह परियोजना अगले दो साल तक जारी रहेगी और इसके तहत तारामंडल को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड भी किया जाएगा।
तीन साल पहले तारामंडल का संचालन करने वाले कर्मचारी को कैंसर हो गया था, जिसके कारण इसका संचालन बंद कर दिया गया था। बाद में विभाग ने इसे दूसरे कर्मचारियों से संचालित कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी इसे ठीक से नहीं चला पाया। इसके कारण तारामंडल पर ताला लग गया और तब से यह बंद है।
लालबाग पैलेस में अभी जो तारामंडल है, वह पुरानी तकनीक पर आधारित है और इसे मैन्युअली ही संचालित करना पड़ता है। अब इसे पूरी तरह से डिजिटल सिस्टम में अपग्रेड किया जाएगा, जिससे संचालन आसान होगा और दर्शकों को बेहतर अनुभव मिलेगा। फिलहाल तारामंडल एक छोटे से कमरे में स्थित है, जहां बहुत सीमित संख्या में लोग एक साथ बैठ सकते हैं। लेकिन नई योजना के तहत इसे बड़े हॉल या किसी अन्य स्थान पर संचालित करने पर विचार किया जा रहा है। यह भी संभावना है कि इसे लालबाग पैलेस से बाहर शिफ्ट करके किसी नए स्थान पर विकसित किया जाए, जहां अधिक दर्शक इसे देख सकें। इसके लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर वहां शेड आदि का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही इसकी टिकट दरें भी नए सिरे से तय की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक