महिला यात्री की जान बचाने में रेलवे आरपीएफ का तत्पर प्रयास
भोपाल:दिनांक 08.02.2025 को सवारी गाड़ी संख्या 12137 के हरदा स्टेशन पर एक महिला यात्री की गंभीर स्वास्थ्य समस्या को लेकर रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तत्परता ने एक आपात स्थिति को सफलतापूर्वक संभाला। स्टेशन मास्टर हरदा को सूचना मिली कि ट्रेन के एचए-1 कोच में यात्रा कर रही महिला यात्री जागृति (पत्नी श्री शिव कुमार, निवासी मुंबई) को असहनीय पेट दर्द हो रहा है और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है।
स्टेशन मास्टर हरदा ने तुरंत सक्रिय होकर आरपीएफ की टीम को सूचित किया। सहायक उप निरीक्षक श्री रूपेंद्र बुवाडे और आरक्षक श्री मुकेश सिंह ने तुरंत कोच में पहुंचकर स्थिति का आकलन किया और महिला यात्री जो मुंबई से ललितपुर की यात्रा पर थीं, को परिजनों के साथ तुरंत कोच से उतारा गया और पास के प्राइवेट सिटी हॉस्पिटल, हरदा में भर्ती कराया गया।रेलवे प्रशासन और आरपीएफ की इस त्वरित कार्रवाई ने यह सुनिश्चित किया कि यात्री को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध है, और इस घटना ने आपातकालीन स्थितियों में रेलवे और आरपीएफ के आपसी तालमेल और तत्परता को दर्शाया है। रेलवे प्रशासन यात्रियों को आश्वस्त करता है कि रेलवे की टीम हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए तैयार है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक