मौसम ने फिर बदला रुख, झारखंड में दिन में गर्मी और रात में ठंड का असर
रांची/धनबाद। देश के मौसम में बदलाव जारी है। धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राजधानी रांची सहित प्रदेश के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री का इजाफा होने के आसार हैं। वहीं, इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आएगी। इस हफ्ते मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
राजधानी रांची का मौसम
राजधानी रांची में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया जा सकता है।
ठंडी हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट
धनबाद में हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से दो-तीन दिनों से ठंड असर दिख रहा है। तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री की गिरावट आ गई है। छह को शहर का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री पर था, जो रविवार को 7.5 डिग्री पर पहुंच गया।
सोमवार से तापमान में धीरे-धीरे उछाल आने के आसार हैं। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी जिससे ठंड का असर कम होगा। अगले तीन-चार दिनों तक तापमान बढ़ने के बाद फिर इसमें गिरावट भी आएगी। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है।
सुबह व रात में ठंड, दोपहर में घुली गर्माहट
तापमान में तेजी से गिरावट के बाद भी सुबह व रात के मौसम में सर्दी घुल रही है। सुबह देर तक ठंडी हवा चलने से धूप में सिहरन अनुभव हो रहा है। दिन चढ़ने पर धूप असर दिखा रही है। पर दिन ढलते ही मौसम सर्द हो रहा है।
रात बढ़ने के साथ मौसम में ठंडक भी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान में चक्रवाती घेरे के रूप में सक्रिय है। उस ओर से आनेवाली बर्फीली हवाओं से मौसम सर्द है। इसका असर कम होते ही ठंड में कमी आएगी।
धनबाद में अगले चार दिनों का संभावित तापमान
सोमवार- अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मंगलवार- अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बुधवार- अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
गुरुवार- अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी