इस आसान विधि से घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी 'मूली' की चटपटी चटनी
सर्दियों में खाने-पीने के कई सारे विकल्प मौजूद रहते हैं। इस मौसम में कई तरह के फल और सब्जियां हमारी डाइट का हिस्सा बनती है। मूली इन्हीं में से एक है, जो सर्दियों में आमतौर पर सलाद का एक मुख्य हिस्सा होती है। यह ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इम्यून बूस्ट करने से लेकर पाचन ठीक करने तक इसके ढेरों फायदे हैं।
मूली के फायदे
विटामिन सी, के और बी6 के साथ कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर मूली हमारी पूरी सेहत के लिए बहुत ही पौष्टिक और फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सपोर्ट करता है और ब्लोटिंग या कब्ज से राहत दिलाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे ये वेट लॉस में भी मददगार होती है। एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर मूली स्किन हेल्थ को भी बेहतर बनाती है। यह फ्री रेडिकल डैमेज से बचा कर स्किन का ग्लो बरकरार रखती है।
आमतौर पर इसे सिर्फ सलाद या अचार के रूप में डाइट में शामिल किया जाता है, लेकिन इसे अन्य कई तरीकों से भी खाया जा सकता है। इतने फायदे से भरी मूली को सिर्फ सलाद, अचार या सब्जी की तरह खा कर बोर हो चुके हैं, तो इस बार ट्राई करें मूली की चटपटी चटनी, जिसे खाते ही हर कोई आपकी तारीफ करता नजर आएगा। आइए जानते हैं कि कैसे बनाएं मूली की चटपटी चटनी-
सामग्री
- मूली-1
- मुट्ठी भर ताजी हरी क्रिस्प मूली की पत्तियां
- 2 से 3 हरी मिर्च
- 2 मीडियम साइज टमाटर
- 5-6 लहसुन
- ½ टी स्पून काला नमक
- जीरा ½ टी स्पून
- ½ नींबू का रस
- हरी धनिया
बनाने का तरीका
- पैन में सरसों तेल गर्म करें।
- टमाटर के दो टुकड़े करें और इन्हें तेल में पलट कर रख दें।
- 5 से 6 कलियां लहसुन की साथ में रखें।
- पैन पर ढक्कन लगा दें।
- 2 से 3 मिनट में ढक्कन हटाएं और टमाटर को पलट कर भी पकाएं।
- पकने के बाद टमाटर के छिलके खुद से अलग होने लगेंगे। इन्हें चिमटे की मदद से निकाल दें।
- मूली छील कर टुकड़ों में काट लें।
- मूली के पत्ते भी काट लें।
- क्रशर लें। इसमें कटी हुई मूली, मूली के पत्ते, पकाए हुए टमाटर और लहसुन, हरी धनिया डालें और बारीक क्रश करें।
- क्रश होने के बाद इसमें नींबू का रस, काला नमक और सादा नमक डालें, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और सरसों तेल डालें और एक बार फिर से क्रश करें।
- सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएंगी तब एक कटोरी में चटनी को ट्रांसफर करें।
- चटपटी मूली चटनी तैयार है। इसे पराठे या दाल चावल के साथ एंजॉय करें।
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप
दिलीप जोशी और हरिहरन को मिला बड़ा सम्मान, समारोह में छाए कलाकार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पलटवार, विपक्ष को संदेश
Drunk Policeman Assault: जबलपुर में युवक को पीटने का मामला
Maharashtra Update: संजय गांधी नेशनल पार्क में एंट्री फीस बढ़ोतरी रद्द
Gulf Crisis Impact: बहादुरगढ़ में जूता उद्योग का उत्पादन आधा
फैंस को भाया ट्विंकल का अंदाज, वीडियो हुआ वायरल
Bargi Dam Case: तमिलनाडु भेजने से पहले शर्त, परिवार में आक्रोश