पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: रोजगार पंजीकरण जरूरी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को मान्य ठहराया
इंदौर: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें कहा गया था कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं है। हाई कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। कांस्टेबल पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों ने दलील दी थी कि आवेदन के समय उनके पास रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं होने के कारण उनकी उम्मीदवारी रद्द की गई।
हाई कोर्ट ने उनके पक्ष में आदेश देते हुए कहा कि पुलिस कांस्टेबल पद के लिए अभ्यर्थी की पात्रता, योग्यता या फिटनेस निर्धारित करने में रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन कार्ड अनिवार्य शर्त नहीं है। हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि संविधान के अनुच्छेद 16 के तहत सार्वजनिक रोजगार के लिए विचार किया जाना मौलिक अधिकार है और इसे अनावश्यक शर्तों से सीमित नहीं किया जा सकता।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"