दिल्ली के मुख्य सचिव ने सभी विभागों से 100 दिन का एक्शन प्लान तैयार करने को कहा
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर सभी विभागों से 100 दिन का एक्शन प्लान तैयार करने को कहा है।
बीजेपी के विकसित दिल्ली संकल्प पत्र 2025 के मुताबिक़ एक्शन प्लान तैयार करने का आदेश अधिकारियों को मिला है। 100 दिन के एक्शन प्लान को सभी विभाग 15 दिन के भीतर तैयार करेंगे। 13 फ़रवरी से पहले सभी विभाग महीने वार तरीक़े से 100 दिन का एक्शन प्लान बनाएंगे।
आयुष्मान भारत योजना के लिए हर व्यक्ति के लिए पांच लाख दिल्ली सरकार और पांच लाख केंद्र सरकार की तरफ से दिए जाने की योजना है। अब तक केंद्र सरकार की ऐसी योजना जो दिल्ली में लागू नहीं हो पाई थी उसके ऊपर एक्शन प्लान तैयार किए जाएंगे।
दिल्ली में जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज की सफ़ाई के लिए एक्शन प्लान तैयार करने की तैयारी हो रही है। विभिन्न कमेटियों में अध्यक्ष या उपाध्यक्ष कहां- कहां ख़ाली हैं और इसमें कितने पद ख़ाली पड़े हैं इसकी भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि पॉवर प्वाइंट प्रजंटेशन तैयार कर के रखिए।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"