महाकुंभ के लिए बहुत पैसे मिलते हैं, लेकिन गंगा सागर के लिए…?
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार महाकुंभ के आयोजन के लिए बहुत पैसा देती है। इससे मुझे खुशी होती है लेकिन गंगा सागर के लिए कुछ भी नहीं देती। राज्य का बजट पेश होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा, हमने द्वीप को जोड़ने के लिए नदी पर पांच किलोमीटर लंबा पुल बनाने का ऐलान किया है। इसके लिए 500 करोड़ रुपये अतिरिक्त बजट भी दे रहे हैं।
महाकुंभ की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, महाकुंभ में इतनों का मौत हुई, कितने कमिश्नर गए? प्रेस को रोका, इंटरनेट बंद किया। इतना हाइप किया कि इतने लोग पहुंच गए, वीवीआईपी के लिए ऐसा किया कि कॉमन लोगों को मुश्किल हुई। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बंगाल के लोगों को कोई साइन बिना किए डेथ सर्टिफिकेट दे दिया है। ममता ने कहा, केंद्र का बजट चुनाव आने पर एक तरह की बात करते हैं, वादे करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद वादे नहीं निभाते। हम लोग ऐसा नहीं करते हैं, हमारा बजट जो परमिट करता है करते हैं। राज्य का जीएसटी केंद्र ले जाता है, रुपये नहीं देता है। 28 लाख परिवारों को घर देने के लिए काफी पैसा खर्च करना पड़ रहा है। 50 हजार करोड़ हम लक्ष्मी भंडार में दे रहे हैं। भाजपा कई राज्यों में हमारी देखादेखी देती है फिर बंद कर देती है, शर्तें लगा देती है। ममता बनर्जी ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है, जो अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। कर्मचारी सातवें वेतन आयोग की डिमांड कर रहे थे लेकिन एक दशक बाद भी उनकी यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। जबकि केंद्र सरकार आठवें वेतन आयोग की घोषणा पहले ही कर चुकी है।
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!