नगरीय निकाय चुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री साय का बयान, भाजपा की लगातार सफलता का दावा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों का इंतजार बढ़ता जा रहा है, जिससे राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनाव परिणामों को लेकर अपनी उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि जैसे लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव में बीजेपी को सफलता मिली, वैसे ही नगरीय निकाय चुनाव में भी पार्टी को जीत मिलेगी। सीएम साय का मानना है कि पिछले 13 महीनों में शहरी क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों के कारण जनता का विश्वास बीजेपी के प्रति मजबूत हुआ है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है, और छत्तीसगढ़ की जनता पिछले पांच साल तक उनके धोखे का शिकार रही है। अब जनता का कांग्रेस से विश्वास उठ चुका है। इसके अलावा, बलौदाबाजार स्थित अमर गुफा की जांच समिति को अतिरिक्त समय देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच में कई कारणों से देरी हुई थी, इसलिए समय बढ़ाया गया है। कांग्रेस पार्टी के अंदर बदलाव की चर्चाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है और वे इसे खुद सुलझा लेंगे। वहीं, कांकेर सांसद भोजराज नाग द्वारा TI को फटकार लगाने और कांग्रेस द्वारा जवानों का मनोबल गिराने के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ही नक्सली एनकाउंटर के मामले में मनोबल घटाने का काम करती है। मुख्यमंत्री ने यह बयान रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड से मीडिया से बातचीत के दौरान दिया, जब वे जशपुर दौरे पर जा रहे थे। जशपुर में वे खड़िया समाज के सम्मेलन में भाग लेंगे।
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव