महाशिवरात्रि के दिन करें ये 3 अचूक उपाय... खत्म होगी पति-पत्नी की हर टेंशन
फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है. सनातन धर्म में फाल्गुन माह का विशेष महत्व है. इस महीने भगवान शंकर की पूजा आराधना करने का विधान है. धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन माह में भगवान शिव की उपासना करने से भाग्य में वृद्धि और जीवन में सुख समृद्धि आती है. वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ थाधार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि व्रत करने से कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है और परिवार में खुशहाली रहती है. साथ ही महादेव की कृपा से कारोबार में वृद्धि होती है.
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11. 08 बजे से होगी और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 27 फरवरी को सुबह 08. 54 पर होगा. ऐसे में 26 फरवरी को देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन कुछ खास उपाय करने से वैवाहिक जीवन में आ रही तमाम तरह की समस्याओं से मुक्ति भी मिलती है .
धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि पर लाल रंग के वस्त्र धारण कर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा आराधना करनी चाहिए. पूजा के समय माता पार्वती को 16 श्रृंगार अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में चल रही तमाम तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी.
इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन शिव परिवार की पूजा आराधना करें. पूजा में रामचरितमानस, शिव पार्वती विवाह प्रसंग की कथा सुने. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से विवाह से जुड़ी समस्याएं भी समाप्त होती हैं.
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन पति-पत्नी साथ में शिव परिवार की उपासना करें. जरूरतमंद लोगों को अनाज और धन का दान करें. ऐसा करने से रिश्ते में प्रेम और विश्वास बना रहता है.
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला
ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: निलंबित आईएएस का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, सरकारी खजाने के दुरुपयोग का लगाया आरोप
मुआवजा घोटाले और शराब सिंडिकेट मामले की जांच तेज