उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालयी तूफान से बढ़ेगी ठंड
हिमालय के ऊपर एक नया तूफान (पश्चिमी विक्षोभ ) आने वाला है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने यहां शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। सिक्किम और हिमालयी पश्चिम बंगाल में लोगों को सुबह के समय घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
20 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट से हल्की वर्षा के आसार हैं।
17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) आने की संभावना है। इसकी वजह से कई राज्यों के मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक 17 से 20 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
19 और 20 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, 18 से 20 फरवरी के दौरान राजस्थान, 20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में में बारिश की संभावना है।
हिमाचल में शीतलहर का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 16 फरवरी तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में सुबह घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 15 फरवरी यानी आज हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान
पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में दिन के तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। आंतरिक महाराष्ट्र, बिहार, उत्तरी कर्नाटक, विदर्भ, तेलंगाना, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में 1-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
मध्य और पूर्वी भारत के कई स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना रहा है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी भागों, उत्तर-पश्चिम व पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
कैसा रहा रात का तापमान?
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में रात के तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मध्य और पूर्वोत्तर भारत, उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
वहीं राजस्थान, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ स्थानों पर तापमान में लगभग 1-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के कुछ इलाकों में रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर बना रहा।
रात का तापमान पंजाब, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा है। मध्य और पूर्वी भारत, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों पर यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस) कम रहा है।
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला
ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: निलंबित आईएएस का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, सरकारी खजाने के दुरुपयोग का लगाया आरोप
मुआवजा घोटाले और शराब सिंडिकेट मामले की जांच तेज