कोयला ट्रांसपोर्ट में नियमों की अनदेखी, सिंगरौली में हादसे ने ली दो की जान
मध्य प्रदेश में सिंगरौली जिले के मांडा थाना क्षेत्र में एक डंपर के चालक ने बाइक सवार रामलालू यादव और रामसागर प्रजापति को शुक्रवार सुबह सामने से टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने अदाणी कंपनी की चार बसें और कंपनी से अनुबंधित दो ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।
कई थानों का बल मौके पर तैनात किया गया
घटनाक्रम के बाद शुक्रवार रात करीब आठ बजे कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और एसपी मनीष खत्री मौके पर पहुंच गए। प्रभारी आइजी साकेत पांडे के मुताबिक हालात नियंत्रित हैं। कई थानों का बल मौके पर तैनात किया गया है।
डंपर चालक फरार है
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 11 बजे अमिलिया खदान से आ रहे डंपर के चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों को मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद डंपर भी पलट गया। डंपर चालक फरार है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।
जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने अमिलिया घाटी से गुजर रहे दो ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद घटनास्थल से करीब सात किमी दूर अदाणी की कंपनी से शिफ्ट के कर्मचारियों को लेने के लिए निकलीं चार बसों को बधोरा गांव के पास रात साढ़े सात बजे आग के हवाले कर दिया।
खदानों की गाड़ियों की आवाजाही बंद थी
बताया गया कि हादसे की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और कोयला खदान प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घटना के बाद कुछ देर के लिए यहां से खदानों की गाड़ियों की आवाजाही बंद थी, लेकिन जैसे वाहन निकलना शुरू हुए तो आक्रोशित लोगों ने वाहनों को रोककर आग लगाना शुरू कर दी।
सिंगरौली में एक डंपर के चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों की मौत हो गई है। इसके बाद गुस्से में आए लोगों ने चार बसों और दो ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। पथराव किए जाने की बात भी सामने आई है। स्थिति काबू में है। शनिवार को बैढ़न में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।-केके पांडे, एसडीओपी, देवसर
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला
ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: निलंबित आईएएस का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, सरकारी खजाने के दुरुपयोग का लगाया आरोप
मुआवजा घोटाले और शराब सिंडिकेट मामले की जांच तेज