सरोना में डेयरी में मांस की छापेमारी: पुलिस ने जब्त किया कच्चा और पका मांस
सरोना में भैंसथान स्थित एक डेयरी में गोसेवक और हिंदू संगठन से जुड़े लोगों की शिकायत पर शुक्रवार को डीडीनगर और पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने दबिश देकर कच्चा और पका मांस जब्त किया है। दबिश की भनक लगते ही डेयरी संचालक व कर्मचारी भाग निकले। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मांस को जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि गो मांस है या फिर भैंस आदि का मांस है। पुलिस के मुताबिक, भैंसथान में संचालित उस्मान कुरैशी की डेयरी में कथित तौर पर गो-मांस मिलने के बाद हंगामा किया था।
गो सेवकों व हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने डेयरी में तोड़फोड़ करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर एडिशनल एसपी, सीएसपी, थाना प्रभारी समेत तैनात पुलिस बल ने तोड़फोड़ करने से सभी को रोका। जांच करने पर डेयरी में एक फ्रिज के अंदर कच्चा और कड़ाही में पका हुआ मांस मिला। पुलिस ने मौके से मिले मांस को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। जब्त मांस गाय का है या किसी अन्य जानवर का, इसकी पुष्टि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। पुलिस अधिकारियों ने रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
ओडिया में लिखा मिला पर्चा
पुलिस ने पाया कि खाने के बर्तन के साथ थाली में पके हुए मांस के साथ चावल था। इसके साथ ही पुलिस को मौके पर भारी मात्रा में ओडिया भाषा में लिखी पर्ची के साथ ही राजेंदर सिंह के नाम से ड्राइविंग लाइसेंस, हिर्शाद कुरैशी के नाम से आधार व पेन कार्ड भी मिले हैं।
बंद कीपैड मोबाइल भी जब्त
पुलिस ने डेयरी से कई बंद पड़े कीपैड मोबाइल टूटे-फूटे हालत में जब्त किया है। इसके अलावा मौके पर कई संदिग्ध दस्तावेज पुलिस के हाथ लगे हैं। जब्त दस्तावेजों की जांच करने के बाद पुलिस अधिकारी कुछ बता पाने की बात कह रहे हैं।
बांग्लादेशियों पर डेयरी चलाने का आरोप
हंगामा कर रहे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने डेयरी संचालक के बांग्लादेशी होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बांग्लादेशी फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर सरोना के आउटर में डेयरी की आड़ में मवेशियों को मारकर मांस की बिक्री कर रहे हैं।
एक्शन में सीएम मोहन यादव: अचानक खरगोन के गेहूं खरीदी केंद्र पहुंचे, व्यवस्थाओं को देख अधिकारी रह गए हैरान
जबलपुर में काल बनी रफ्तार: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को रौंदा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत
बीजेपी का 'मिशन यूथ': नई टीम में 50 से कम उम्र के चेहरों पर दांव, पुरानी पीढ़ी से नई पीढ़ी को कमान
सूरत बनेगा निवेश का केंद्र: 1-2 मई को 'वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस', तैयारियों का लिया गया जायजा
जनादेश का सम्मान: अब 'एक्शन मोड' में गुजरात सरकार, जनसमस्याओं के निपटारे के लिए शुरू होगा महाअभियान
मुंबई में वंदे भारत के लिए 'क्लीन स्वीप': रेलवे ने हटाया अतिक्रमण, 45 झोपड़ियों पर चला बुलडोजर
गुजरात में 'अग्निपरीक्षा': आसमान से बरस रही आग, कांडला और अहमदाबाद में पारा 45 डिग्री के पार
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
सबूत मिटाने का खौफनाक पैंतरा: पहले लिया जान का बदला, फिर दोपहिया वाहन के साथ जलाया शव