दहेज में थार की डिमांड पूरी न होने पर बारात न लाने वालो पर मामला दर्ज
भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने शनिवार को दहेज में थार कार की मांग पूरी न होने पर राजगढ़ से बारात नहीं लाने वाले दूल्हा और उसके परिजनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी पक्ष ने दूल्हे की तबीयत अचानक खराब होने और अस्पताल में भर्ती कराने का बहाना बनाकर बारात लाने से इनकार कर दिया था। कुछ देर बाद दूल्हे के पिता ने कार की डिमांड कर दी थी। जानकारी के मुताबिक निकिता भिलाला पिता रामभरोसे भिलाला 25 साल शारदा नगर गौतम नगर में रहती है। उसकी शादी डायल-100 में पदस्थ गोपाल सिंह चौहान के बेटे राहुल के साथ सगाई हो चुकी है। बीती 14 फरवरी को लालघाटी के स्वागत मैरिज गार्डन में शादी का कार्यक्रम था। लडक़ी पक्ष के लोग बारात का इंतजार कर रहे थे। इस बीच शाम को गोपाल सिंह चौहान ने लडक़ी के पिता को बताया कि राजगढ़ से बारात निकल गई है। इसके थोड़ी देर बाद बताया कि लडक़े की तबियत बिगड़ गई है। बारात नहीं आ रही है। लडक़े को अस्पताल में एडमिट करा दिया है। इससे लडक़ी के पिता घबरा गए। थोड़ी देर बाद लडक़ी के पिता से कार की डिमांड की गई। जिसे देने से उन्होंने असमर्थता जाहिर कर दी। इससे लडक़े के पिता ने बारात लाने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि मई 2023 में सगाई हुई थी। एक साल बाद शादी होना थी। लेकिन लडक़े वाले शादी टालते रहे और आखिरकार 14 फरवरी को शादी तय हुई। बारात नहीं लाने पर निकिता की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हा राहुल चौहान, ससुर गोपाल सिंह चौहान, सास रामश्री और जेठानी रानी के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां
बंगाल-तमिलनाडु में BJP की अग्निपरीक्षा, नए प्लान से जड़ें मजबूत करने की तैयारी
5 दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ धाम
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, शिक्षा और सड़क दोनों पर फोकस
Narendra Modi से छात्राओं की अपील—महिलाओं के विकास की रफ्तार बनाए रखें
DC की लगातार हार पर कोचिंग स्टाफ पर उठे सवाल