अंधेरी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, सहायक उप निरीक्षक की सूझबूझ से बची एक जान
महाराष्ट्र के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया. इस हादसे को होने से रोकने में रेलवे के एक सहायक उप निरीक्षक ने बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने अपनी सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बचाई, जो चलती ट्रेन में चढ़ रहा था. इसी बीच वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया. तभी प्लेटफॉर्म पर मौजूद सहायक उप निरीक्षक ने दौड़कर उसका हाथ खींचकर उसे बचा लिया. ये मामला रविवार का है, जहां अंधेरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर ये हादसा हुआ. यहां लोक शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच एक यात्री गिर गया, जिसे बचाने के लिए मुंबई रेलवे के सहायक उप निरीक्षक पहुप सिंह ने अहम भूमिका निभाई. वह अंधेरी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात थे. तभी लोक शक्ति गाड़ी प्लेटफॉर्म नंबर 08 से जैसे ही रवाना हुई एक यात्री ने दौड़कर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की और गाड़ी और प्लेटफॉर्म के बीच में आ गया.
चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश
उसे देख कुछ ही दूरी पर खड़े सहायक उप निरीक्षक पहुप सिंह ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को खींचकर बाहर निकाल लिया. इस तरह शख्स की जान बच पाई और कोई बड़ी घटना होने से बच गई, जो व्यक्ति चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था. उसने अपना नाम राजेंद्र मांगीलाल बताया. वह अंधेरी सात बंगला बेस्ट में रहता है. उसने दोनों कंधों पर बैग टांगे हुए थे और ट्रेन में चढ़ते हुए वह बैलेंस नहीं बना पाया, जिस वजह से गिर गया.
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरा
राजेंद्र ने कहा कि मुझे अहमदाबाद जाना था और जब मैं प्लेटफॉर्म पर पहुंचा तो गाड़ी चलने लगी थी. मेरा इस गाड़ी का टिकट था. इस वजह से मैंने चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश की और बैलेंस बिगड़ने से मैं गिर गया. उसने आगे कहा कि मुझे मौके पर मौजूद RPF कर्मियों ने ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच से खींचकर बचाया. हादसे के बाद राजेंद्र को अरावली गाड़ी से अहमदाबाद भेज दिया गया.
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां
बंगाल-तमिलनाडु में BJP की अग्निपरीक्षा, नए प्लान से जड़ें मजबूत करने की तैयारी
5 दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ धाम
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, शिक्षा और सड़क दोनों पर फोकस
Narendra Modi से छात्राओं की अपील—महिलाओं के विकास की रफ्तार बनाए रखें
DC की लगातार हार पर कोचिंग स्टाफ पर उठे सवाल
Raghav Chadha का बिल पास होता तो दल बदल मुश्किल, जा सकती थी सांसदी