झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बारिश से बढ़ेगी ठंड
जमशेदपुर/रांची। ठंड के मौसम से शहर गर्मी की ओर बढ़ रही है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिन में तेज धूप और रात में ठंड का अहसास हो रहा है। रविवार को शहर का तापमान बढ़कर 34.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।
झारखंड में 19 फरवरी से बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। 18 फरवरी को हल्का बादल छाए रहेगा। जबकि 19 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक बादल के साथ-साथ हल्की बारिश भी होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 22 फरवरी तक वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू और धनबाद में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
लोगों को सतर्क रहने की जरूरत
ऐसे में लोगों को सतर्क होने की जरूरत है। चूंकि, मौसम में बदलाव होने से मौसमी बीमारियों की संख्या बढ़ जाती है। इस दौरान सर्दी-खांसी, एलर्जी, अस्थमा सहित अन्य मरीजों की संख्या में तेजी आती है।
धनबाद और आसपास के जिलों में भी लगातार 3 दिन बारिश का अलर्ट
दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड के बाद अब धनबाद समेत आसपास के जिलों अगले तीन-चार दिनों तक मौसम में बदलाव दिखने के आसार हैं। बादल छाने, गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि मंगलवार को राज्य के दक्षिण पूर्वी भागों में बादल आने लगेंगे। अन्य हिस्से में आंशिक बादल छा सकते हैं।
19 को कोलहान क्षेत्र में गर्जन-वज्रपात की संभावना है। 20 को बोकारो व उससे सटे भागों में गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की वर्षा का अनुमान है।
21 व 22 फरवरी को राज्य के कई हिस्से में गर्जन-वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। बादलों की आवाजाही में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दिन का तापमान 31-32 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे दिन में गर्मी व उमस रहेगी। रात में भी ठंड में और कमी आएगी।
धनबाद में 20-21 को येलो अलर्ट
धनबाद में मंगलवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। 19 को भी बादल रहेंगे। इस दौरान गर्जन व वज्रपात की संभावना है। 20 व 21 को गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
सात दिनों में आठ डिग्री चढ़ गया तापमान 10 से 17 फरवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 10 फरवरी को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री था जो 17 को 15 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। 27.1 डिग्री से बढ़ कर अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री पर आ गया।
IPL 2026 में अय्यर का जलवा, कमजोरियों पर किया जबरदस्त काम
‘3 इडियट्स’ के पार्ट 2 को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ी, आमिर ने दिया बड़ा बयान
‘सिक्किम पूर्वी भारत का स्वर्ग’, पीएम मोदी ने 50वें स्थापना दिवस पर दी ₹4000 करोड़ की सौगात
Salim Dola भारत लाया गया, दिल्ली में पूछताछ जारी
दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद दीपिका-रणवीर की पहली झलक, फैंस हुए एक्साइटेड
DMF राशि के उपयोग पर जांच की मांग, प्रोजेक्ट्स में पारदर्शिता पर सवाल