'हिंदू शेरनी' खुशबू पांडेय गिरफ्तार, जमुई में हिंसा भड़काने का आरोप
जमुई। खुद को हिंदू शेरनी कहने वाली चर्चित मलयपुर निवासी खुशबू पांडेय आखिरकार पुलिस के चंगुल में फंस ही गई। पुलिस ने छापेमारी कर सोमवार की रात करीब 9:00 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।
खुशबू पांडेय पर झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव में दो समुदायों के बीच हुए हिंसक झड़प के दौरान भड़काऊ भाषण देने और आपत्तिजनक नारेबाजी करने के साथ बिना पुलिस को सूचना दिए भीड़ इकट्ठा करने का आरोप है।
पुलिस टीम द्वारा खुशबू पांडेय की देर रात 10:30 बजे मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया है, जहां से आवश्यक मेडिकल जांच के बाद सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है।
दरअसल चर्चित खुश्बू पांडेय रविवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने अपने दो दर्जन से अधिक सहयोगियों के साथ झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव गई थी, जहां से पाठ करने के बाद लौटने के दौरान मस्जिद के पास दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी।
इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पथराव भी हुआ था, तभी खुशबू पांडेय द्वारा भड़काऊ भाषण और आपत्तिजनक नारा लगाया गया था और धमकी भरा वीडियो भी वायरल किया गया था। मामले में एसआई नंदन राय द्वारा सात लोगों पर नामजद और 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
जिसमें खुशबू पांडेय के अलावा नगर परिषद जमुई के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार साह सहित सात लोग शामिल हैं। इनलोगों की भी बेसब्री से पुलिस तालाश कर रही है। एसपी मदन कुमार आनंद ने साफ लफ्जों में कहा है कि दोषी दोनों पक्ष में से कोई भी बख्शे नहीं जायेंगे।दोषियों को सलाखों के पीछे जाना होगा।
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, रोहित पवार ने लगाया पेपर लीक का आरोप
कैथल में ठगों का नया खेल, 7 महिलाओं को बेहोश कर गहने लेकर फरार
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मलेरिया पर सरकारी दावों की खुली पोल, कांकेर में 10 दिन में 3 बच्चों की मौत; बस्तर में 8426 संक्रमित