‘छावा’ फिल्म की स्क्रीनिंग में फैन का गुस्सा; मल्टीप्लेक्स की स्क्रीन तोड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना स्टारर ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. गुजरात के भरूच से खबर सामने आई है, छावा में क्लाइमेक्स के दौरान मुगल अत्याचार को देखकर एक दर्शक ने मल्टीप्लेक्स सिनेमा की स्क्रीन तोड़ दी.
फैन ने तोड़ी स्क्रीन
भरूच में एक दर्शक जयेश वसावा हालिया रिलीज फिल्म ‘छावा’ में संभाजी पर मुगल अत्याचारों को देख नहीं सका. आक्रोश में स्क्रीन तोड़ दी. मराठा-मुगल संघर्ष पर आधारित इस फिल्म के क्लाइमेक्स सीन के दौरान भरूच के एक सिनेमा में ये घटना हुई. गुजरात पुलिस ने आरोपी जयेश वसावा को गिरफ्तार कर लिया है.
छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मराठा गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की वीरता को पर्दे पर उतारती फिल्म ‘छावा’ का सिनेमाघरों में जादू जारी है. विवादों से नाता जुड़ने के बावजूद फिल्म तीन दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. फिल्म 145 करोड़ कमा चुकी है. लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज और उनकी पत्नी महारानी येसूबाई पर आधारित है.
छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है. वहीं, मुगल बादशाह औरंगजेब की भूमिका में एक्टर अक्षय खन्ना हैं.
इस कारण से हुआ विवाद
भव्य सेट, वीरता की कहानी, शानदार कलाकारों से सजी फिल्म छावा विवादों में भी घिरी. फिल्म के उस सीन को लेकर जबरदस्त विरोध देखने को मिला था, जिसमें संभाजी महाराज के किरदार में विक्की कौशल राज्याभिषेक के बाद महारानी येसूबाई के किरदार रश्मिका मंदाना के साथ नृत्य करते नजर आए.
हालांकि, निर्माताओं ने फिल्म रिलीज से पहले विवादित सीन को हटवा दिया था. फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं.
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, रोहित पवार ने लगाया पेपर लीक का आरोप
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बदली तस्वीर, 'निपुण हरियाणा' से बढ़ी सीखने की क्षमता
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
राजभवन के आदेश से रादुविवि में बढ़ी हलचल, धारा 52 लगाने की तैयारी
सोमवार से रविवार तक क्या पकाएं? ये आसान डिनर मेन्यू आएगा आपके बहुत काम