शराब देने से मना करने पर कर्मचारी के सिर पर पत्थर से किया वार
भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र में करीब आधीर रात को शराब देने से मना करने पर आरोपी युवक ने दुकान के कर्मचारी को पत्थर मारकर घायल कर दिया। थाना पुलिस के अनुसार फरियादी विनोद नामदेव पिता प्रहलाद नामदेव (42) ने अपनी शिकायत में बताया की वह मूल रुप से शिवपुरी जिले का रहने वाला है। यहॉ एक शराब दुकान में काम करता है। बीते दिनो मोती नगर से विस्थापित होने के बाद शराब की दुकान अस्थाई रुप से पास में ही एक टेंट में लगाई जा रही है। यहॉ काफी माल रखा होने के कारण रात के समय कर्मचारी मंटू कुमार सिंह, पवन शिवहरे और विक्की टेंट के भीतर ही सोते हैं। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब एक बजे दो बाइक पर सवार आये युवक दुकान के बाहर खड़े होकर शोर मचाते हुए शराब मांगने लगे। हंगामें की आवाज से विनोद नामदेव की नींद खुल गई और उसने बाहर आकर देखा तो पवन शिवहरे नजर आया। पवन ने उससे शराब देने की मांग की। इस पर विनोद ने इतनी रात को शराब देने से मना कर दिया। उसकी बात सुनकर पवन ने गाली-गलौज करते हुए उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। चोट लगने से वह बेसुध होकर मौके पर ही गिर गया। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर वहॉ से फरार हो गए। बाद मे पवन को इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप
दिलीप जोशी और हरिहरन को मिला बड़ा सम्मान, समारोह में छाए कलाकार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पलटवार, विपक्ष को संदेश
Drunk Policeman Assault: जबलपुर में युवक को पीटने का मामला
Maharashtra Update: संजय गांधी नेशनल पार्क में एंट्री फीस बढ़ोतरी रद्द
Gulf Crisis Impact: बहादुरगढ़ में जूता उद्योग का उत्पादन आधा
फैंस को भाया ट्विंकल का अंदाज, वीडियो हुआ वायरल
Bargi Dam Case: तमिलनाडु भेजने से पहले शर्त, परिवार में आक्रोश