स्कूल से गायब रहकर बनाई अटेंडेंस, शिक्षक और प्रधानाध्यापक पर गिरी गाज
भागलपुर। अटेंडेंस बनाकर स्कूल से गायब रहने पर जिले के एक और शिक्षक पर कार्रवाई की गाज गिरने वाली है। गुरुजी की इस गलती की वजह से स्कूल के प्रधानाध्यापक भी लपेटे में आ गए हैं। मामला जिले के नवगछिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर कदवा का है।
यहां स्कूल से 15 फरवरी को अटेंडेंस बनाकर गायब रहने वाले विशिष्ट शिक्षक राजाराम साह और प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकमल से उपस्थिति दर्ज करने के बाद विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों की सूचना विभाग को नहीं देने के मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जारी किया पत्र
इसको लेकर डीपीओ एमडीएम सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने पत्र जारी किया है और 24 घंटे में जवाब मांगा है। दरअसल, शिक्षक के गायब रहने की सूचना मिलने के बाद डीपीओ एमडीएम ने नवगछिया के बीपीएम घनश्याम कुमार से जांच करवाई। जिसमें शिक्षक पर लगे आरोप सही पाए गए थे।
शिक्षक और हेडमास्टर से मांगा गया जवाब
प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर कदवा के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकमल से यह जवाब मांगा गया है कि अटेंडेंस बनाने के बाद अगर शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित थे तो इसकी सूचना लिखित रूप से उपलब्ध क्यों नहीं कराई गई।
वहीं, विशिष्ट शिक्षक राजाराम साह से यह जवाब मांगा गया है कि अटेंडेंस बनाने के बाद आप किस परिस्थिति में विद्यालय से अनुपस्थित थे। विद्यालय से अनुपस्थित रहने का कारण क्या था, इसे स्पष्ट करें।
डीपीओ एमडीएम आनंद विजय ने बताया कि अगर जवाब असंतोषजनक पाया जाता है तो विभागीय आदेश की अवहेलना, कर्तव्यहीनता, कार्य के प्रति लापरवाही को देखते हुए बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के प्राविधानों के उल्लंघन के मामले में विशिष्ट शिक्षक राजाराम साह और प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकमल पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
तुर्की को अमेरिका का संदेश, रूसी मिसाइल सिस्टम हटाने के बाद ही सुधरेंगे रिश्ते
आइंस्टीन के सिद्धांत पर फिर लगी मुहर, 100 साल बाद मिली नई वैज्ञानिक पुष्टि
30 जुलाई मतदान से पहले भाजपा का फुल दमखम, दतिया में निकलेगा CM मोहन यादव का रोड शो
अखिलेश का बड़ा हमला, 2014 की नीतियों पर उठाए सवाल; बोले- देश को होता ज्यादा फायदा
‘कॉकरोच’ के बाद अब ‘E20 जनता पार्टी’ का हल्लाबोल, पेट्रोल मुद्दे पर बढ़ी सियासत