बिहार की मशहूर डॉक्टर समेत चार की दर्दनाक मौत, कुंभ से लौटते वक्त हुआ हादसा
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के रिश्तेदार डॉ. सोनी कुमारी यादव सहित चार की लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी लोग कुंभ नहाकर प्रयागराज से पूर्णिया लौट रहे थे। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर बिरनो थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के पास इनकी बेलेनो कार ट्रक में घुस गई। हादस इतना भीषण था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। मरने वालों डॉ. सोनी कुमारी यादव की बुआ, एक क्लिनिक सहायक, एमआर और ड्राइवर सलाउद्दीन शामिल है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय पुलिस द्वारा महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में भर्ती कराया गया है।
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही अररिया और पूर्णिया स्थित रिस्तेदारो को मिलने के बाद सभी गाजीपुर रवाना हो गए है। डॉ सोनी कुमारी यादव पूर्णिया के प्रसिद्ध डॉक्टर मुकेश यादव की पत्नी है। दोनों पति-पत्नी पूर्णिया के लाइन बाजार में दुर्गा नर्सिंग होम चलाते थे। घटना की जानकारी जैसे ही पूर्णिया के डॉक्टर में मिला पूर्णिया के डॉक्टर में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं आईएमए ने डॉक्टर सोनी की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
गरीबों का मुफ्त में इलाज करती थीं डॉक्टर सोनी
पूर्णिया के डॉक्टरों ने कहा कि कोसी-सीमांचल की प्रसिद्ध गायनोलॉजिस्ट डॉ सोनी यादव को गरीब मरीज अपना भगवान मानते थे। हजारों गरीब महिलाओं का उन्होंने मुफ्त में इलाज किया। कई मरीजों की जान बचाई। अगर कोई मरीज फीस देने में असमर्थ रहती तो डॉ सोनी उसका मुफ्त में इलाज करती और अपने पैसे लगातर उसे दवाई और अन्य सामान खरीद देती थीं। मौत की खबर सुनकर उनके अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जुटी गई है।
दो जुड़वा बेटों को छोड़ गईं डॉक्टर मां
इधर, डॉक्टर सोनी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि सोनी अपने पीछे दो जुड़वा मासूम बेटों को छोड़कर चली गईं। कुंभ स्नान जाते वक्त अपने बच्चों से जल्द लौटने का वादा किया था लेकिन किसे पता था वह अब नहीं लौटेंगी।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक