वकार यूनुस की भविष्यवाणी: बांग्लादेश के खिलाफ भारत की जीत के बाद सेमीफाइनल में पहुंचेगी ये 4 टीमें
Waqar Younis: एक ओर जहां चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने हराया तो वहीं दूसरी ओर दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान के लिए स्थिति थोड़ी नाजुक होती दिख रही है. अब 23 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान को हर हाल में जीत चाहिए होगी. दूसरी ओर बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद अब भारतीय टीम पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरी हुई है . बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के दो मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वकार यूनुस ने भविष्यवाणी की है और ऐसी 4 टीमों के नाम बताएं हैं जो अब चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.
अफगानिस्तान-इंग्लैंड सेमीफाइनल में ‘खतरनाक’ टीम
वकार ने सेमीफाइनलिस्ट टीम को लेकर भविष्यवाणी की और कहा कि, मेरी नजर में इंग्लैंड, अफगानिस्तान, भारत और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली है. वकार ने भविष्यवाणी करते हुए सीधे तौर पर कहा कि, देखिए मैं ज्यादा कुछ नहीं जोड़ना चाहता हूं. लेकिन मुझे लगता है कि भारत, पाकिस्तान के अलावा जो दो टीम है जिसे सेमीफाइनल में मैं देखना चाहता हूं वह टीम अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीम है. " वकार ने इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम को छुपा रुस्तम टीम घोषित किया है.
पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मैच
बता दें कि ग्रुप A के प्वाइंट्स टेबल की बात की जाए तो पहले नंबर पर इस समय न्यूजीलैंड की टीम है. तो वहीं एक जीत के साथ दूसरे नंबर पर भारतीय टीम है. न्यूजीलैंड ने भी अब तक केवल एक ही मैच खेला है. लेकिन कीवी टीम का रन रेट भारत से बेहतर है. न्यूजीलैंड की टीम +1.200 के रन रेट के साथ पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर भारत है जिसके पास +0.408 का रन रेट है. ग्रुप ए में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम में से कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. अब भारतीय टीम 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलने वाली है. पाकिस्तान के लिए यह मैच करो या मरो वाला मैच होने वाला है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को अपने दोनों मैच जीतने होंगे.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक