अडाणी ग्रुप का बड़ा कदम: राज्य में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश, नए विकास क्षेत्रों पर फोकस
Invest Kerala Global Summit: भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति और दिग्गज उद्योगपति गौतम अडाणी का अडाणी ग्रुप 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है। ये सारा निवेश अगले 5 साल में दक्षिण भारतीय राज्य केरल में किया जाएगा। अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडाणी ने Invest Kerala Global Summit में कहा,‘‘ हम 20,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने की प्रतिबद्धता जता रहे हैं।’’ बताते चलें कि अडाणी ग्रुप केरल में पहले से ही विझिंजम पोर्ट का डेवलपमेंट कर रहा है। इसके साथ ही, ये केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एयरपोर्ट को ऑपरेट कर रहा है। अडाणी ग्रुप राज्य में अपनी सीमेंट मैन्यूफैक्चरिंग कैपेसिटी का विस्तार करने के साथ-साथ एक लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स सेंटर भी विकसित करेगा।
तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की कैपेसिटी में किया जाएगा इजाफा
गौतम अडाणी का ग्रुप विझिंजम पोर्ट का विकास कर रहा है और उसने पहले ही 5,000 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया है। करण अडाणी ने कहा कि ग्रुप 5,500 करोड़ रुपये के निवेश से तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की क्षमता को सालाना 45 लाख यात्री से बढ़ाकर 1.2 करोड़ यात्री करेगा। उन्होंने कहा कि कोच्चि में लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, कोच्चि में सीमेंट मैन्यूफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाई जाएगी। कुल मिलाकर, ग्रुप अगले पांच साल में यहां 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।
शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में दिख रही बड़ी गिरावट
शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के शेयर आज दोपहर 01.43 बजे तक बीएसई पर 29.50 रुपये (2.65%) के नुकसान के साथ 1082.05 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को 1111.55 रुपये के भाव पर बंद हुए कंपनी के शेयर आज 1113.55 रुपये के भाव पर खुले थे। खबर लिखे जाने कंपनी के शेयर 1118.90 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 1081.00 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच चुके थे। बताते चलें कि कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 2,33,791.84 करोड़ रुपये है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक