नासिक में अवैध दरगाह पर विवाद, हिंदू संगठन की मांग- मंदिर बने
महाराष्ट्र के नासिक में हिंदू संगठन एक दरगाह को लेकर नाराज है, जिसकी वजह से शहर में तनाव है. संगठन का कहना है कि दरगाह को अतिक्रमण करके बनाया गया है और ये अवैध है. ऐसे में संगठन ने इसे लेकर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का प्लान बनाया है. ऐसे में ये आशंका जताई जा रही है कि तनाव की स्थिति बढ़ सकती है. मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने दरगाह क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है. हिंदू संगठन का कहना है कि ये दरगाह अवैध है और इसे तोड़ दिया जाए. साथ ही इस जगह बजरंग बली का मंदिर बनाया जाए. सकल हिंदू समाज इसे लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है. समाज के लोगों ने दावा किया है कि नासिक के मुसलमानों ने जमीन पर अवैध कब्जा करके वहां पर दरगाह बनाई है. ऐसे में ये दरगाह अवैध है और इसे तोड़ा जाए.
एक्शन में नासिक पुलिस
सकल हिंदू समाज के लोग दरगाह पर जाकर वहां बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की योजना करने वाला है. नासिक पुलिस प्रदर्शन की वजह से एक्शन में है. ऐसा कहा जा रहा है कि हिंदू समाज के विरोध प्रदर्शन से संप्रदायिक दंगे जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. पुलिस ने ऐसे में पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है.
भारी मात्रा में पुलिस तैनात
पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर यकीन न करने के लिए भी कहा है. इसके अलावा इलाके में भारी मात्रा में पुलिस भी तैनात की गई है. इससे पहले नासिक में हिंदू संगठन की बाइक रैली के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया था. आनन-फानन में पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक