बकरी चोरी के शक में भीड़ का कहर, दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या
चाकुलिया। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाकुलिया थाना क्षेत्र के सोनाहातू पंचायत के जोड़ीसा गांव में मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। यहां बकरी चोरी करने घर में घुसे दो युवकों को गांव वालों ने बांध कर रात भर पीटा।
भीड़ की पिटाई में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भीड़ की पिटाई में 35 वर्षीय किंशुक बेहरा की पहले ही मौत हो गई।
वहीं भीड़ की पिटाई से भोलानाथ महतो गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी भी मौत हो गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
दोनों मृतक चाकुलिया प्रखंड के कुचियासोली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टर्माटम के लिए घाटशिला भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते कई दिनों से अनुमंडल क्षेत्र में बकरी चोरी की घटनाओं से ग्रामीण आक्रोशित थे। इस घटना के बाद से मृतक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा की बकरी चोरी के मामले में दो लोगों के साथ मारपीट की गई थी। जिसमें दोनों की हो मौत हो गई है। मृतकों की पहचान कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। एक दोषी की गिरफ्तारी कर ली गई है। घटना में संलिप्त अन्य दोषियों की भी पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक