ENG VS AUS Champions Trophy 2025: जेमी स्मिथ आउट; ड्वारशुइस को मिला विकेट
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का सामना इंग्लैंड से हो रहा है। यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। दोनों टीमें आज टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलेंगी। ऐसे में जोस बटलर और स्टीव स्मिथ जीत के साथ शुरुआत करने की कोशिश करेंगे। इंग्लैंड की टीम भारत से हारकर चैंपियंस ट्रॉफी में पहुंची है। ऐसे में टीम उस हार को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेगी।
ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता
बेन ड्वारशुइस ने जैमी स्मिथ को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया है। ड्वारशुइस ने इंग्लैंड को अब तक दोनों झटके दिए हैं। पहले उन्होंने फिल साल्ट को एलेक्स कैरी के हाथों आउट कराया और फिर कैरी ने स्मिथ का कैच भी लपका। स्मिथ 13 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड ने छह ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 46 रन बनाए हैं।
इंग्लैंड को पहला झटका
इंग्लैंड को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा और बेन ड्वारशुइस की गेंद पर फिल साल्ट आउट हो गए। ड्वारशुइस की गेंद पर साल्ट ने शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन एलेक्स कैरी ने 30 गज के घेरे पर खड़े होकर हवा में छलांग लगाई और एक हाथ से शानदार कैच लपका। साल्ट छह गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक