पुलिस महकमा में कई पद रिक्त,कामकाज हो रहा है प्रभावित
रांची। राज्य में पुलिस के बड़े पदों पर रिक्तियों से कामकाज प्रभावित हो रहा है। राज्य में वर्तमान में सीआईडी, एसीबी के प्रमुख के पद रिक्त हैं। वहीं पुलिस मुख्यालय में एडीजी मुख्यालय या डीजी मुख्यालय के पद पर भी किसी की तैनाती नहीं है। राज्य पुलिस के भवन निगम के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक का पद भी 1 फरवरी से रिक्त है। राज्य सरकार ने सीआईडी डीजी व प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता को नियमित डीजीपी के तौर पर पोस्टिंग दी थी। इसके बाद उनके द्वारा प्रभार में रहे एसीबी डीजी के पद पर रिक्ति हो गई। वहीं सीआईडी के डीजी या एडीजी के तौर पर भी किसी की पोस्टिंग नहीं हुई है। ऐसे में सीआईडी का कामकाज भी आईजी रैंक के अधिकारी देख रहे हैं। एसीबी में प्रमुख की पोस्टिंग नहीं होने से रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। वहां जांच से लेकर कोर्ट के कामकाज प्रभावित हो रहे। पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह की सेवानिवृति के बाद से पुलिस निगम के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक का पद रिक्त है। वहीं आरके मल्लिक की सेवानिवृत्ति के बाद पुलिस मुख्यालय में डीजी मुख्यालय का पद रिक्त पड़ा है।एक तरफ जहां पुलिस में बड़े पदों पर रिक्ति है, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे एमएस भाटिया को अबतक कोई प्रभार नहीं दिया गया है। सीआरपीएफ से सेवा देकर लौटे भाटिया ने तकरीबन तीन सप्ताह पूर्व झारखंड पलिस मख्यालय में योगदान दे दिया था।
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले