बम धमाका से दहला इलाका, दहशत में स्थानीय लोग...... जांच में जुटी पुलिस
भोपाल: भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में कल देर शाम एक स्कूल बस में आग लग गई। पहले बस में धमाका हुआ और फिर पूरी बस में आग लग गई। गनीमत रही कि बस पार्किंग में खड़ी थी और उस वक्त बस के अंदर कोई मौजूद नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बस शारदा विद्या मंदिर स्कूल की है। पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बस में आग कैसे लगी और धमाका कैसे हुआ। भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में कल शाम स्कूल बस में लगी आग के बाद आसपास रहने वाले लोग भी दहशत में हैं।
स्कूल में बम की धमकियां हर दिन लोगों को परेशान कर रही हैं, इसी बीच बस में धमाके के साथ भीषण आग लगने की यह घटना लोगों को डरा रही है। हालांकि बस में आग लगने के पीछे की साजिश का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है। बस एक निजी स्कूल शारदा विद्या मंदिर की बताई जा रही है। देर शाम स्कूल अपनी पार्किंग में खड़ी थी। उस वक्त आसपास कोई नहीं था। आग की लपटें देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। बस ड्राइवर और कंडक्टर ने भी साजिश का शक जताया है। भोपाल पुलिस भी साजिश के एंगल से जांच कर रही है।
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
NEET मुद्दे पर सियासत तेज, प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, संविदा शिक्षक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
वृद्धावस्था पेंशन मिलने से खत्म नहीं होगी मां की निर्भरता, बेटे की जिम्मेदारी पर बड़ा फैसला
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान