ICC Champions Trophy 2025: रावलपिंडी में आज ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का अहम मुकाबला
ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 7वां मुकाबला 25 फरवरी यानी आज ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच रावलपिंडी में खेला जाएगा। दोनों ही टीम अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर पॉइंट टेबल में शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम नॉकआउट में अपना स्थान लगभग पक्का कर लेगी। चैंपियंस ट्रॉफी में नॉकआउट के तौर पर एक ग्रुप से शीर्ष की दो टीमों को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिलेगी।
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें एक-एक मैच जीतकर ग्रुप बी में दो-दो अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पर हैं। हालांकि नेट रन रेट के आधार पर दक्षिण अफ्रीकी टीम ग्रुप बी में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 107 रनों की बड़ी जीत हासिल की थी। इसलिए पॉइंट टेबल में उसका नेट रन रेट 2.14 है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट 0.475 है। इस मैच में हारने वाली टीम के पास जीतकर नॉकआउट में क्वालीफाई करने का एक मौका और होगा।
ग्रुप B में इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमें क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। दोनों टीमों को खाता खोलना बाकी है। हालांकि इन टीमों के पास खेलने के लिए दो मैच बाकी हैं। दोनों ही टीमों को क्वालीफाई करने के लिए अपने दोनों ही मैच अच्छे अंतर से जीतने होंगे। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के हेड टू हेड वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक 110 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिनमें से 55 मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल की, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 51 बार बाजी मारी।
तीन मुकाबले टाई रहे और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका। पिछले साल यानी 2023 से अब तक दोनों टीमें सात बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने चार बार और ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार जीत दर्ज की है। मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना 50 से 70% तक हो सकती है। तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
रावलपिंडी की पिच को बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है। यहां बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिलेंगी और गेंदबाजों को रन रोकने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। हालांकि, तेज गेंदबाजों के पास शुरुआत में विकेट निकालने का मौका रहेगा। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी हो सकती है और स्पिनरों को मदद मिलने लगेगी। इसी मैदान पर खेले गए पिछले मैच में न्यूजीलैंड के स्पिनर माइकल ब्रेसवेल ने चार विकेट चटकाए थे।
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले